Spread the love


bride not agree to go with groom after wedding rituals condition of not having physical relationship for life

दुल्हन की अनोखी शर्त
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के बरुआसागर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। विवाह की सारी रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन ने वर पक्ष के सामने तीन अजीबोगरीब शर्तें रख दीं। वर पक्ष इन शर्तों को मानने के लिए राजी नहीं हुआ। इस पर दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया।

इस बात पर दोनों पक्षों में जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। वर पक्ष शिकायत लेकर बरुआसागर थाने पहुंच गया। पुलिस ने लड़की पक्ष को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया़, लेकिन लड़की पक्ष थाने आने को राजी नहीं हो रहा है।

पुलिस का कहना है कि लड़की पक्ष का बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। बरुआसागर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का विवाह वर्ष 2020 में एक युवती से तय हुआ था। करीब तीन साल बाद सात जून को शादी हुई।

हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक सारे संस्कार पूरे किए गए। वर पक्ष ने पुलिस को बताया गया कि फेरे होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह जब विदाई का समय आया तब दुल्हन ने तीन अजीबोगरीब शर्ते रख दीं। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *