Spread the love


बांदा। शराबी पति के हाथों पत्नी की हत्या का आंखों देखा दृश्य उनके जिन बच्चों ने देखा उसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप जाए। मारी के बेटे शिवबरन के मुताबिक गुस्से में चिल्लाते पिता ने मां के गले में सांग घोंपते वक्त तनिक भी नहीं सोचा कि उसकी जान चली जाएगी। जमीन पर खून से लथपथ मां छटपट रही थी, उसके और बहनों की आंखों के सामने छटपटा रही थी और पिता उन्हें उसी हालत में छोड़कर भाग निकला।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी मृतका का बड़ा बेटा शिवबरन (20) , बेटियां 12 वर्षीय पूनम और 15 वर्षीय विनीता हैं। शिवबरन, पूनम और विनीता ने बताया कि पिता सूरजबलि शराब पीकर आए दिन मां मीरा के साथ विवाद करते थे। शुक्रवार रात भी वह शराब पीकर आए थे। शराब पीने को लेकर मां के साथ जमकर विवाद किया था। इसके बाद सभी लोग सो गए थे।

शनिवार सुबह करीब 3.30 बजे पिता व मां के बीच अचानक जोर-जोर से विवाद शुरू हो गया। इससे हम लोग भी जाग गए और हम सबकी आंखों के सामने पिता मां पर हमलावर हुए। गिरने से मां के हाथ में चोट लग गई। मां को बचाने के लिए हम लोग दौड़े इसी दौरान पिता ने सांग सीधा मां के गले में घोंप दिया।

बड़े पुत्र शिव बरन के मुताबिक पिता तीन साल से मानसिक अस्वस्थ हैं। गांव में टहलते घूमते रहते थे। जब भी घर आते तो मां (मृतका) से उसका झगड़ा होता था। कई बार वह मां पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला भी कर चुके थे। झाडफ़ूंक कराकर पिता को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा था।

पत्नी की हत्या के बाद सूरजबली सुबह करीब 11 बजे गांव में टहलकर वापस घर जा रहा था। रास्ते में पहचाने जाने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी पति गुस्सैल प्रवृत्ति का है। शराब पीने का भी आदी है। शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। इसी को लेकर हत्या की गई है। मृतका के बच्चे मानसिक रोगी होने की बात कह रहे हैं, लेकिन कोई भी डॉक्टरी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके हैं। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

शिवबरन ने बताया कि उसकी बुआ राजपति फतेहगंज थाना क्षेत्र के छतैनी गांव में रहती हैं। उनके पुत्र इंद्रजीत की 11 जून को शादी है। भाई सत्येंद्र और बहन आरती बुआ के घर गईं थी। देर रात पिता ने नशे में मां से विवाद किया था। इसके बाद शांत हो गए और साथ खाना खाया था। सुबह तीन और चार बजे के बीच पिता ने विवाद के बाद मां की हत्या कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *