Spread the love


CM Yogi adityanath Varanasi Visit today will have gala dinner with Foreign guests

वाराणसी में सीएम योगी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। जिला प्रशासन के मुताबिक, मुख्यमंत्री दिन में 12 बजे वे लखनऊ से वाराणसी के पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वे बिरदोपुर स्थित कैलाश मठ जाएंगे। सवा 12 बजे कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक करके एक बजे सर्किट हाउस जाएंगे।

शाम 7.55 बजे होटल ताज में जी-20 के मेहमानों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित रात्रि भोज (गाला डिनर) में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस आएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री 11.20 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से प्रतापगढ़ जाएंगे।

काशी का विकास मॉडल भी देखेगी दुनिया

जी 20 देशों के विकास मंत्रियों के समक्ष काशी का विकास मॉडल भी रखा जाएगा। बताया जाएगा कि धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व की नगरी के पुरातन स्वरूप को बरकरार रखते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाए जा रहे हैं। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर को आदर्श उदाहरण बताया जाएगा। सिक्स व फोरलेन सड़कों, ओवरब्रिज व फुट ओवरब्रिज के निर्माण से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी। यह भी बताया जाएगा कि भविष्य में विकास की गति और तेज होगी। दुनिया का तीसरा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का रोपवे काशी में बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ऑर्नामेंटल टॉवर्स से जगमगा उठा बनारस, इन रंग-बिरंगी तस्वीरें को देख आप भी कहेंगे वाह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *