Spread the love


– 500 करोड़ से अधिक की संपत्तियां पहले की जा चुकी हैं जब्त

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। जेल से रिहाई के एक महीने बाद सपा के पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव पर एक बार फिर से प्रशासन और पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। अपराधी लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में पूर्व विधायक लगातार सात महीने तक जेल में रहने के बाद पिछले महीने जमानत पर रिहा हुए हैं। अब तक उनकी पांच सौ करोड़ से अधिक की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं।

कन्नौज जेल से पेशी पर झांसी लाए गए अपराधी लेखराज सिंह यादव को वापस ले जाते समय पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश की गई थी। इस मामले में पूर्व विधायक दीपनारायण पर अलग-अलग थानों में पांच मुकदमे दर्ज किए गए थे। उन्हें पुलिस ने 26 सितंबर 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सात महीने 10 दिन तक जेल में रहने के बाद वह छह मई को जमानत पर रिहा हुए। अब एक महीने बाद ही पुलिस ने दोबारा से शिकंजा कसते हुए पूर्व विधायक की पत्नी मीरा यादव और रिश्तेदार अनिल यादव उर्फ मामा के नाम दर्ज सात करोड़ पच्चीस लाख रुपये मूल्य की जमीनें कुर्क कर लीं। जबकि, इससे पहले उनके पांच सौ करोड़ से अधिक कीमत के आरटीओ ऑफिस के पास स्थित घर, कॉलोनी स्पेस मून सिटी के खाली पड़े कई अपार्टमेंट, मोंठ में स्थित शिक्षण संस्थान व 18 वाहन जब्त किए जा चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *