Spread the love


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। प्रेमनगर के दुर्गापुर इलाके में भाभी के साथ उसके मायके में लिव इन रिलेशन में रह रहे देवर ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह पिछले करीब 20 साल से अपनी भाभी के साथ ही रह रहा था। उसके फांसी लगाने की वजह मालूम नहीं चल सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।

लेवा गांव निवासी संतोष राजपूत (50) पुत्र हरनारायण के बड़े भाई हुकुम सिंह की मौत करीब बीस साल पहले हो गई थी। उसकी विधवा पत्नी मायके दुर्गापुर आकर रहने लगी। कुछ दिनों बाद संतोष भी वहां पहुंच गया और अपनी भाभी के साथ रहने लगा था। संतोष यहां रहकर खेती-किसानी करने लगा। वह शराब पीने का आदी था। शनिवार को परिवार के सभी लोग बाहर गए थे। इसी दौरान संतोष ने घर के अंदर पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर-रात जब परिवार के लोग पहुंचे तब वह फंदे पर लटका दिखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके शव को फंदे से उतारा। प्रेमनगर इंस्पेक्टर आनंद सिंह के मुताबिक उसके आत्महत्या की वजह बहुत अधिक साफ नहीं हुई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *