Spread the love


मड़ावरा। जमीन हड़पने की नियत से एक युवक ने अपनी विधवा भाभी पर फावड़े से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

थाना क्षेत्र के ग्राम रनगांव में तिसगना मंडी के निकट निवासी सावित्री ने बताया कि शुक्रवार शाम को उसकी मां अच्छीबाई अपने खेत में निराई का काम कर रही थी तभी उसका चाचा मौके पर आया और गाली-गलौज करने लगा। मां ने विरोध किया तो चाचा ने पास में ही रखा फावड़ा उठाकर मां के सिर पर मार दिया।

हमले से मां बेहोश हो गई। चीख-पुकार सुनकर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गया। सावित्री ने अपने ननिहाल में घटना की जानकारी दी तब परिजन अच्छीबाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अच्छीबाई को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अस्पताल में मौजूद महिला के परिजनों का कहना है कि सात वर्ष पहले अच्छीबाई के पति की मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि तभी से उसके ससुरालीजन उसके हिस्से की जमीन हड़पने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *