Spread the love


Rishta s maternal uncle killed his nephew with a knife in Jhansi

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी के सीपरी बाजार थाना इलाके में रिश्ते के मामा ने अपने भांजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दोनों में एक दिन पहले विवाद हुआ था। इस दरम्यान आरोपी मामा ने भांजे को जान से मारने की धमकी दी थी। हत्या के बाद भांजे का शव रक्तरंजित अवस्था में कांशीराम पार्क में पड़ा मिला। पुलिस ने आरोपी और उसके एक साथी को को हिरासत में ले लिया है। घटना को लेकर आरोपियों से पूछताछ जारी है।

खातीबाबा के ईसाई टोला निवासी सुशांत उर्फ प्रिंस (34) ऑटो चलाता था। जबकि, रात में वह फोटोग्राफी भी करता था। शुक्रवार को उसके रिश्ते में मामा लगने वाले प्रेमनगर क्षेत्र के निवासी मार्शल से विवाद हो गया था। मार्शल कांशीराम पार्क में बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान सुशांत वहां से गुजरा। मार्शल ने प्रिंस को रोककर उसकी पत्नी के बारे में भला-बुरा कहा। दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान मार्शल ने प्रिंस को जाने से मारने की धमकी दी। शनिवार सुबह सुशांत घर से अपनी नानी के घर जाने के लिए निकला था। इसके कुछ देर बाद उसका शव कांशीराम पार्क में रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुशांत के पेट, गर्दन और मुंह पर चाकू के छह-सात घाव थे।

जानकारी होने पर रोते बिखलते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप मामा मार्शल पर लगाया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। आरोपी का स्कूटर भी पार्क के पास खड़ा मिला। काफी देर बाद पुलिस ने मार्शल और एक अन्य आरोपी युसुफ को हिरासत में ले लिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सुबूत जुटाए हैं।

सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि मृतक और आरोपियों के बीच रिश्तेदारी थी। वे सभी साथ में बैठा-उठा करते थे। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

नौ साल पहले हुई थी शादी

प्रिंस दो भाई थे। इसमें वह बड़ा था। नौ साल पहले उसकी शादी कोमल से हुई थी। लेकिन, अब तक उनके कोई बच्चा नहीं हुआ था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी आरोपी मामा मार्शल को कोसते नजर आए। परिजनों ने बताया कि मार्शल आपराधिक प्रवृत्ति का है। इससे पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रह चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *