
गोविंद सागर बांध में डूबने से बच्चे की मौत
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ललितपुर में गोविंद सागर बांध में भैंस की पूंछ पकड़कर नहा रहे दो बालक गहरे पानी में पहुंच कर डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने बांध में कूदकर एक बालक संजय (12) को सकुशल बाहर निकाल लिया। लेकिन भूपेंद्र सिंह (10) निवासी आजादपुरा पानी में डूब गया।
जिसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव को जिला अस्पताल से लेकर घर चले गए। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोो कर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।
