
ट्रकों की आपस में टक्कर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ललितपुर के थाना बार के अंतर्गत पावर प्लांट के पास मिर्चवारा रोड बगलान तिराहा पर राख से लदी ट्रकों की आपस में टक्कर के कारण मौके पर एक ड्राइवर की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों ने जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया। सीओ व तीन थाना का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। स्थिति संभालने में जुटी। पुलिस दोनों ट्रक के बीच फंसे शव को निकालने में जुटी है।
