विद्युत कैम्प में चीफ एवं अधिशासी अभियन्ता ने पहुंचकर दिए जरूरी निर्देश….
झाँसी के पूँछ में विजली विभाग द्वारा आज कस्बे में कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें विजली विभाग के चीफ मुख्य अभियंता पीके सिंह व अधिशासी अभियंता शुशील कुमार कटियार द्वारा कैम्प में पहुँच कर बिजली के बकायेदारों की जानकारी हासिल करते हुए अधिक से अधिक पेंडिंग पड़े हुए बिजली बिलों को जमा कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही साथ सख्त लहजे में बताते हुए कहा कि जो बकायादार बिल जमा करने में आनाकानी कर रहे हो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। वही कैम्प में उपभोक्ताओं ने कॉमर्शियल बिल के ज्यादा आने की बात की, जिस पर अधिकारियों द्वारा समस्या को नोट किया। अधिशाषी अभियन्ता शुशील कुमार कटियार ने बताया कि विजली के बकायादार बिना किसी कार्यवाही के अपने बकाया बिल को जमा कर क़ानूनी कार्यवहीँ से बच सकते है, नही तो कार्यवाही सुनिश्चित है। इस दौरान मुख्य रूप से जेई पूँछ मोहनलाल राजपूत, ब्रजेन्द्र कुमार, कुँवर सिंह, शंकर राजपूत, शुशील कुमार, संजीब, अंकित, आदि मौजूद रहे।
