Spread the love


चित्रकूट । बीएड पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र 2023-25 में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 15 जून को जिले में होगी। इसके लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में सभी चार केंद्रों पर कुल 1600 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सोमवार की शाम को शांतिपूर्ण व नकल विहीन संपन्न कराए जाने के संबंध में बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई।

डीएम ने समस्त केंद्र व्यस्थापकों से कहा कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा 15 जून को परीक्षा केंद्र गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेड़ी पुलिया, चित्रकूट इंटर काॅलेज कर्वी व गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर काॅलेज में संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, प्रश्नपत्रों के रखरखाव आदि की व्यवस्था कराएं। चित्रकूट इंटर काॅलेज में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली प्रात: नौ से 12 बजे तक व द्वितीय पाली में दोपहर दो से पांच बजे तक संपन्न होंगी। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर परिधि के अंदर कोई भी दुकान न खुली रहे। परीक्षार्थियों की उपस्थिति बायोमैट्रिक मशीन से किया जाए।

डीएम ने पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर से कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में जोनल, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सचल दल व प्रश्नपत्र लाने व ले जाने के लिए पर्याप्त बल की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। इस मौके पर एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, अपर एसडीएम रामजन्म यादव, सतीश चंद्र, शना अख्तर मंसूरी, सीओ सिटी हर्ष पांडेय, डीआईओएस देवेंद्र स्वरूप, डॉ. राजेश कुमार पाल, प्रो. एस कुरील व विनय कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *