Spread the love


दो महीनों से खराब पड़ा बौलारी चौराहे का हैंडपंप

भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजरौठा/तालबेहट। भीषण गर्मी में गांव के लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जहां बिजरौठा में खराब हैंडपंपों की मरम्मत नहीं हो रही है, वहीं बौलारी चौराहे पर लगा हैंडपंप लगभग दो माह से खराब पड़ा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जानकारी के बावजूद ग्राम प्रधान और सचिव हैंडपंपों को ठीक कराने में आनाकानी कर रहे हैं। लोगों ने गांव के खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराने की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।

ग्राम सभा बिजरौठा विकास खंड की बड़ी पंचायतों में शामिल है। बौलारी मजरा तालबेहट जखौरा मार्ग पर स्थित होने के कारण आसपास के मजरों एवं गांव के लोग यहां से जाने के लिए वाहन पकड़ते हैं। जिसके चलते यहां हर समय लोगों की भीड़ लगी रहती है। लेकिन, चौराहे में पुराने प्रतीक्षालय के समीप लगा हैंडपंप दो माह से खराब पड़ा है।

आसपास के लोगों को आरोप है कि इसकी मरम्मत के लिए कई बार ग्राम प्रधान और सचिव को अवगत कराया लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि लोग पानी के लिए परेशान हैं।

बिजरौठा में मेरे मकान के पास लगा हैंडपंप कई महीनों से खराब है। कई बार जिम्मेदारों को अवगत कराया लेकिन कोई हैंडपंप को देखने तक नहीं आया है।

-चंद्रभान सिंह बुंदेला

बौलारी चौराहे पर हैंडंपप से आसपास के गांव के यात्री पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते थे। हैंडपंप के खराब होने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

– केरन वंशकार

हैंडपंप की खराबी के बारे में किसी ने मुझे बताया नहीं है। गर्मी में इतने लंबे समय तक मरम्मत न होना उचित नहीं है। हैंडपंप को ठीक करवाता हूं।

– राजेश कुुमार बघेल, बीडीओ तालबेहट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *