Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। हाल ही में प्रभारी सीवीओ डॉ. एसके पांडेय की रिश्वत लेते हुए, वायरल वीडियो में विभागीय जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। पशुधन विभाग के निदेशक ने अपर निदेशक झांसी को यह जांच सौंपी थी। उन्होंने जनपद में सभी पक्षों की जांच कर रिपोर्ट भेज दी है।

भले ही जिला प्रशासन द्वारा पुलिस से कराई जा रही जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई हो। लेकिन पशुधन विभाग के निदेशक ने जो जांच अपर निदेशक देवेन्द्र गुप्ता से कराई थी, वह रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। अपर निदेशक द्वारा जनपद में आकर विभागीय कर्मचारियों व आरोपी सीवीओ बयान लिए थे, इसके बाद अपनी पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

अपर निदेशक देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जा सकती है। अंतिम निर्णय शासन को लेना है। शासन ने प्रभारी सीवीओ का स्थानांतरण गैर जनपद सोनभद्र कर दिया था। इसके बाद क्या कार्यवाही अमल में लाई जाती है, इसपर जनता की नजर बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *