Spread the love


बिना स्लैब के लागू कर दिया

विरोध में व्यापार मंडल ने हाईकोर्ट से ले रखा है स्टे

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। नगर पालिका द्वारा स्वकर लागू कर दिया गया है, जबकि इसे लेकर सदस्य और व्यापार मण्डल द्वारा लगातार विरोध दर्ज कराया जा रहा है। सदस्यों का कहना है कि नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में स्वकर प्रणाली का मुद्दा उठाया जाएगा।

नगर पालिका के नवगठित बोर्ड की पहली बैठक बुधवार को होने जा रही है। इसमें विकास के मुद्दों को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। लेकिन, पहली बोर्ड बैठक में स्वकर प्रणाली का मुद्दा सदस्यों द्वारा प्रमुखता से उठाया जाएगा।

असल में नगर पालिका द्वारा स्वकर प्रणाली को लेकर सर्वे का कार्य नोएडा की एक कंपनी को सौंपा गया था। आरोप है कि इस कंपनी द्वारा सर्वे का पूरा काम जनपद में कार्यालय खोले बिना ही तैयार कर दिया गया है। कंपनी के सर्वे के बाद नगर में गृहकर को समाप्त कर स्वकर प्रणाली लागू कर दी गई।

इसके लिए कोई भी स्लैब तैयार नहीं किया गया। हालांकि इसके विरोध में व्यापार मंडल ने हाईकोर्ट से स्टे ले रखा है। लेकिन, फिर भी पालिका के कर्मचारी रिकवरी को लेकर लोगों तक पहुंच रहे हैं।

स्वकर प्रणाली में स्लैब का होना चाहिए निर्धारण

वार्ड नंबर 18 के पालिका सदस्य आलोक मयूर ने कहा कि पालिका द्वारा जो स्वकर प्रणाली लागू की गई है। उसमें गरीब से लेकर अमीर व्यक्ति सभी के लिए एक समान टैक्स लगा दिया है। व्यावसायिक व आवासीय भवनों की श्रेणी अलग नहीं की गई है। पालिका की पहली बोर्ड बैठक में यह मुद्दा उठाया जाएगा।

चाय की गुमटी और होटल वाले को देना होगा समान कर

नगर के वार्ड नंबर दस के सदस्य अफजुल रहमान ने कहा कि स्वकर प्रणाली में काफी गड़बड़ी है। चाय की गुमटी वाले को भी उतना ही स्वकर देना है, जितना की एक होटल के मालिक को देना होगा। पहली बोर्ड बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *