Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Wed, 14 Jun 2023 12:18 AM IST

बांदा/खत्रीपहाड़। ऑटो ने स्कूटी सवार दिव्यांग (पैरों से) दुकानदार को टक्कर मार दी। इससे दुकानदार गंभीर घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां देर रात मौत हो गई।

गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी दिव्यांग मंगल सिंह (40) गांव में परचून की दुकान किए था।

मंगलवार की शाम छह बजे के करीब वह गिरवां गांव में जनरल स्टोर गया था। वहां से सामान खरीदकर वह वापस रात आठ बजे अपनी तीन पहिया स्कूटी से गांव जा रहा था। तभी गिरवां रोड पर सामने से आए ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। इससे गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। रात 10 बजे उसकी मौत हो गई।

मृतक के जीजा सरोज कुमार ने बताया कि उसके परिवार में पत्नी रानी के अलावा एक पुत्र एक पुत्री है। भाई-बहनों में एकलौता था। पिता रामबहोरी के पास दो बीघा जमीन है। उन्होंने थाने में अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि ऑटो की टक्कर से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *