Spread the love


On instructions of CM Yogi ban on power cuts announced in scorching heat

सीएम योगी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी में शट डाउन लेकर (घोषित बिजली कटौती) कार्य कराने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नाराजगी जताने के बाद पॉवर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने 22 जून तक सभी प्रकार की घोषित बिजली कटौती पर रोक लगा दी है। यह आदेश पूरे प्रदेश में लागू होगा। आदेश में साफ कहा गया है कि विकास के काम के लिए किसी भी सरकारी विभाग को शटडाउन नहीं दिया जाएगा।

पॉवर कारपोरेशन के आदेश के बाद गोरखपुर मंडल के मुख्य अभियंता आशु कालिया ने मंडल के सभी जिलों में शटडाउन पर अनिवार्य रोक लगा दी है। अतिआवश्यक काम के लिए सीधे मुख्य अभियंता के निर्देश पर ही शटडाउन लिया जा सकेगा। दरअसल, पिछले दिनों भीषण गर्मी के बीच कभी फाल्ट तो कभी शटडाउन के चलते महानगर के विभिन्न मोहल्लों में हो रही बिजली कटौती को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया था।

इसे भी पढ़ें: गर्म थपेड़ों-तपिश से गरीब-अमीर सबकी आफत, आज बूंदाबांदी दे सकती है राहत

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने सोमवार की शाम समीक्षा बैठक में बिजली निगम के मुख्य अभियंता को बुलाकर हर हाल में कटौती रोकने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में बिजली की कटौती नहीं होनी चाहिए। इसी के बाद पॉवर कारपोरेशन के अध्यक्ष ने भी शक्तिभवन लखनऊ से मंगलवार की दोपहर में आदेश जारी किया है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *