Spread the love


जिलाधिकारी को दिया दस सूत्री ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। कई वर्षों से दिव्यांगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। जिससे दिव्यांगों में आक्रोश है। मंगलवार को दिव्यांगों ने एसोसिएशन की एक बैठक में कहा कि समस्याआें का निस्तारण नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

मंगलवार को राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को दस सूत्री ज्ञापन पत्र सौंपकर दिव्यांगों की समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि 15 दिनों के अंदर समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन करेंगे।

दिव्यांगों ने ब्याज मुक्त ऋण, आवास उपलब्ध कराने, पात्र दिव्यांगों को राशन कार्ड देने, सभी सरकारी कार्यालयों और बैंकों के प्रमुख द्वार पर रैंप और व्हीलचेयर की व्यवस्था कराने की मांग की। इसके अलावा दिव्यांगजनों के बच्चों की प्राइवेट स्कूलों में 50 प्रतिशत फीस माफ कराने, जिले में एक दिव्यांग भवन का निर्माण, थानों में संवेदनशीलता व्यवहार करने,

राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक कराने और आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग पूरी करने को कहा।

ज्ञापन पत्र पर जिलाध्यक्ष इमरान खान, संतराम यादव, सूरज, जाबिर, विजय, शहजाद, हरगोविंद कुशवाहा, रामस्वरूप, देवेंद्र कुशवाहा, काशीराम और अमर सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *