
– फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के एससी एसटी कोर्ट में हुए संजीव जीवा हत्याकांड का शूटर विजय यादव तीन दिन पुलिस रिमांड पर रहेगा। इस दौरान जीवा हत्याकांड के मास्टरमाइंड के बारे में जानकारी एकत्र की जाएगी।
विजय यादव को गुरुवार सुबह 10 बजे से 17 जून की शाम 5 बजे तक के लिए कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। हालांकि, पुलिस ने विजय यादव की 5 दिन की कस्टडी रिमांड मांगी थी।
ये भी पढ़ें – सरकारी गवाह बना गौरव डालमिया: ईडी के सामने महाठग संजय शेरपुरिया का भंडाफोड़ा, झांसा देकर फंसाया था
ये भी पढ़ें – मनोज बाजपेयी ने दिए सफलता के टिप्स, बोले- अंग्रेजी भाषा नहीं एक स्किल है, हर कोई इसे सीखे…
इस दौरान पुलिस हत्याकांड से जुड़े कई सवालों का जवाब तलाशेगी। शूटर विजय यादव ने कुबूल किया था कि नेपाल में असलम में उसे हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस असलम को तलाश रही है। विजय को असलहा किसने और कहां दिया ये पता लगाया जाएगा। विजय के साथ कौन-कौन लोग हत्याकांड में शामिल हैं ये जानने का प्रयास किया जाएगा।
रिमांड के दौरान पुलिस शूटर विजय को लखनऊ, बहराइच, जौनपुर, मुंगेर और मुंबई ले जा सकती है।
