Spread the love

विश्व रक्तदान दिवस पर सेमरी टोल प्लाजा कर्मचारियों ने ली रक्तदान की शपथ….

झाँसी की तहसील मोठ क्षेत्र अंतर्गत विश्व रक्तदान दिवस 2023 के उपलक्ष मे सेमरी टोल प्लजा पर मुख्य परियोजना प्रबंधक सुल्तान अहमद खान के निर्देशन में वरिष्ट टोल प्रबंधक एस.एस सिकरवार के द्वारा शपथ ग्रहण समारोह किया गया। जिसके चलते सेमरी टोल प्लाजा के समस्त कर्मचारियों ने एक साथ विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान करने की शपथ ली। वहीं वरिष्ठ टोल प्रबंधक एस.एस सिकरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में रक्त के विशाल आवश्यकता को ध्यान रखते हुए हम सब यह वचन देते है कि हम अपने परिवार, दोस्त, रिश्तेदार, सहयोगी और जनता को नियमित स्वैच्छिक आवेतनिक रक्तदान की आवश्यकता के बारे में जागरूक करने का प्रयास करेंगे। इसके साथ-साथ हम यह भी वचन देते हैं कि जब भी कभी किसी व्यक्ती को रक्त की जरूरत होगी तो मैं अपने खर्चे पर बिना किसी लोभ लालच, जाति धर्म, भेदभाव  से मुक्त होकर हम सब रक्तदान करेंगे। हम सभी सतत प्रयास करेंगे ताकि रक्त की कमी से हमारे आसपास किसी की जान ना जाए। इस मौके पर DTM अरविंद गिरी गोस्वामी, आशीष त्रिपाठी, HR बल्लभ शर्मा, सीनियर अकाउंटेंट चंद्र शेखर श्रीवास्तव, PMO नीरज कुमार उपाध्याय, SO जगन्नाथ सिंह राजावत, NO मुनीश तोमर, पेट्रोलिंग सुपरवाइजर अफसर अली, OB राजेश वर्मा सहित समस्त टोल कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं महिला कर्मचारी भी विश्व रक्तदान दिवस के सपथ समारोह में शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *