बांदा। विश्व रक्तदान दिवस पर बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर जिला प्रशासन व दो अन्य संस्थानों के साथ तीन स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीएम समेत 45 लोग रक्तदान कर पुण्य के भागीदार बने। डीएम ने कहा कि आपका एक यूनिट खून चार लोगों की जान बचा सकता है।
इसके अलावा यहां पर डॉ. सोहेल अरसद, जितेंद्र कुमार, डॉ. सूर्य प्रकाश जोशी, दिनेश कुमार, विनय ओमर, डॉ. भरत सिंह, डॉ. विजय शंकर केशरवानी, डॉ. सुजान सिंह, डॉ. विक्रम सिंह राजावत, अभय प्रताप सिंह, ब्रजेश कुमार, मिथुन पुरुषवानी, अजय प्रकाश यादव, शुभम पुरुषवानी, विष्णु प्रताप सिंह, जितेंद्र पांडेय, हृदयेश वर्मा, पारस गुप्ता, अनुराग साहू एडवोकेट, गौरव सिंह, धनंजय सिंह, शुभम निगम समेत 23 महादानियों ने रक्तदान किया। यहां पर सभी को फाउंडेशन की तरफ से प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा फाउंडेशन व कृषि विवि में शिविर का आयोजन हुआ। यहां पर 16 लोगों ने रक्तदान किया। इनको प्रमाण-पत्र दिया गया।
यहां पर गुरुदत्त ओझा, जीएस पवार, महेश यादव, जंग बहादुर सिंह, अमित, कनौजिया, राघवेंद्र सिंह यश कुमार, विकास राजकमल, अभिषेक कुमार, राजेश कुमार साहू, शुभम मौर्या, नवनीत मौर्या व धर्मवीर सिंह व अन्य रहे। वहीं डॉ. रफीक नर्सिंग होम में छह लोगों ने रक्तदान किया। इनमें प्रांजलि तिवारी, रोहित गुप्ता, तनुज कक्कड़, ताबिश अली, इम्तियाज, डॉ. शिवांश चौरसिया रहे। इन्हें फाउंडेशन की तरफ से प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
शिविर में सीएमओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. आरएन प्रसाद, एसीएमओ डॉ. अजय कुमार, सीएमएस एसएन मिश्रा, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. विनीत सचान, डॉ. अंकित सिंह रहे। पैथालॉजिस्ट डॉ. एसके बाजपेयी, सीनियर लैब टेक्नीशियन डीपी कुटार, सीनियर लैब टेक्नीशियन रामनिवास, लैब टेक्नीशियन अनुराग पांडेय, शशांक, हरदेव, पीआरओ प्रमोद द्विवेदी, स्टॉफ नर्स पंकज जायसवाल, एलए प्रमोद यादव, विनय ने सहयोग किया।
बांदा। विश्व रक्तदान दिवस पर बांदा पैरा मेडिकल कॉलेज एंड नर्सिंग स्कूल के स्टाफ और छात्र / छात्राओं ने रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान किया और शिविर में सहयोग दिया। जितेन्द्र कुमार (स्टाफ) व विनय कुमार ने रक्तदान कर प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
