Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Thu, 15 Jun 2023 12:56 AM IST

बांदा। डीएम के निर्देश पर खनिज, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से नरैनी तहसील की तीन बालू खदानों में छापेमारी की। यहां पर स्वीकृत क्षेत्र से बाहर 23562 घन मीटर बालू का अवैध खनन मिला। 1.92 करोड़ के राजस्व की क्षति पाई गई। संचालकों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को भूरेलाल की मानपुर खुर्द बालू खदान में जांच के दौरान स्वीकृत खनन क्षेत्र के बाहर 16404 घन मीटर अवैध खनन पाया गया था। यहां पर करीब एक करोड़ 47 लाख 53 हजार 600 की राजस्व क्षति आंकी गई है। इसी प्रकार बरसड़ा मानपुर में रामकृष्ण की बालू खदान में स्वीकृत क्षेत्र से इतर 6330 घन मीटर अवैध खनन यानि की 56 लाख 97 हजार की राजस्व क्षति पाई गई। यहीं पर दूसरी बलवान की खदान में भी स्वीकृत क्षेत्र के बाहर 828 घन मीटर बालू का अवैध खनन पाया गया। यहां पर सात लाख 45 हजार 200 की राजस्व क्षति मिली। सभी खदानों में परिवहन को प्रतिबंधित करते हुए नोटिस भेजकर संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *