Spread the love


कहा-बिजली का गंभीर संकट, जल्द कराएंगे समाधान

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को बताने के दौरान जनपद में बिजली की अघोषित कटौती के सवालों पर घिर गए। उन्होंने कहा कि समस्या गंभीर है इसका जल्द निस्तारण कराया जाएगा। वह बुधवार को पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। देश में पिछले नौ वर्षों में जो विकास हुआ है, वह पिछले कई सालों से नहीं हो सका है। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य योजनाएं, आवास निर्माण, महिला सशक्तीकरण, पर्यटन, अर्थव्यवस्था, नदियों को जोड़ने संबंधित कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान बिजली संकट के सवालों पर वह घिर गए। उन्होंने कहा कि बिजली संकट का समाधान कराएंगे।

वहीं, उन्होंने जनपद स्तरीय समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, धर्मेंद्र गोस्वामी, चंद्रशेखर पंथ, श्रीकांत कुशवाहा, हरिओम निरंजन, देवेंद्र गुरु आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *