Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर/जाखलौन। सहकारिता के सभी चुनाव भाजपा के खाते में जाते दिखाई पड़ रहे हैं। गत दिवस जिला सहकारिता विकास समिति झांसी के चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।

सहकारिता के चुनाव में झांसी जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा, ललितपुर जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन पूरे चुनाव में सजग और गंभीर दिखे। सुबह आठ बजे से ही डीसीडीएफ कार्यालय पर नामांकन के लिए प्रत्याशियों का आना शुरू हो गया। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दोनों जिलों के नेताओं में बनी सहमति के आधार पर ललितपुर से सभापति पद के लिए जिला उपाध्यक्ष बसंती लारिया ने सर्वसहमति से सभापति पद का नामांकन करवाया।

उपसभापति पद के लिए झांसी से आशीष कुशवाहा, जिला सहकारी बैंक झांसी डेलिगेट्स के लिए लाखन सिंह, आशीष कुशवाहा, ललितपुर जिला सहकारी बैंक डेलीगेट्स शिखा दुबे, बसंती लारिया उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ दिगंत चतुर्वेदी, पीसीएफ़ ज्ञानेश्वर कुशवाहा, इफको अजय दुबे सुखलाल, कृभको श्याम बिहारी, लैक पैड उत्तर प्रदेश श्रम निर्माण संघ आशीष कुशवाहा, उत्तर प्रदेश आलू भंडार मोनू, पीसीयू सीतादेवी जगत राम उत्तर प्रदेश तिलहन संघ हेतु ममता सुखलाल ने नामांकन किया।

निर्धारित समय तक किसी और प्रत्याशी के नामांकन नहीं कराने पर चुनाव अधिकारी ने सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश सिंह लोधी, धर्मेंद्र गोस्वामी, बंशीधर श्रीवास, बंशी बाबू , सुरेश प्रकाश कौंतेय, गंदर्भ सिंह लोधी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रावत, रघुवीर तिवारी, चंद्रशेखर दुबे, देवेंद्र श्रीवास्तव, सुदामा दुबे, अजय पाल, मनोहर अहिरवार उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *