Spread the love


Woman brutally murdered for refusing illicit relations in Kanpur

सिमरन की फाइल फोटो व हत्यारा देवर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बिसाती कब्रिस्तान में अवैध संबंध से इनकार पर देवर ने भाभी की सिर कूंचकर हत्या कर दी। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए। महिला ने दो साल पहले परिजनों के विरोध के बाद भी प्रेम विवाह किया था। मायके वालों ने महिला के देवर और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

ग्वालटोली रेलवे लाइन निवासी सिमरन (25) ने वर्ष 2021 में कर्नलगंज बिसाती कब्रिस्तान निवासी फैजान से प्रेम विवाह किया था। ससुराल और मायके वाले दोनों शादी के खिलाफ थे। शादी के कुछ दिन बाद ही फैजान एक दरगाह में चोरी करने के आरोप में जेल चला गया। इसके बाद ससुरालियों ने सिमरन को घर से निकाल दिया। वहीं, मायके वालों ने भी घर में पनाह नहीं दी। वह कर्नलगंज की दरगाह में ही रहती थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *