संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:10 AM IST
चित्रकूट। भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे फाॅल्टों से बिजली की आपूर्ति बाधित रहती है। बिजली की आपूर्ति को लेकर की जा रही शिकायतें रोजना शाम -शाम आते बढ़ जाती है। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में 22 घंटे की बिजली आपूर्ति के आदेश भी महज 12 घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है।
एक तरफ गर्मी के मौसम मेें बढ़ते तामपान व दूसरी तरफ गुल बिजली ने आमजन को परेशान कर रखा है। बिजली कब आएगी कब चली जाएगी कुछ नहीं पता रहता, जबकि शासन ने मुख्यालय में 24 घंटे, व ग्रामीण क्षेत्रों मेेंं 22 घंटे बिजली देने का फरमान जारी किए हुए हैं। इधर, गर्मी के मौसम में बिजली की खपत में 35 एमवी मेगावाट की वृद्धि हुई है। बिजली विभाग पुराने तारों को बदलने का दावा कर रहे है।
मानिकपुर क्षेत्र के गढचपा गांव के कमलेश प्रसाद, सुरेश ने बताया कि बिजली की आपूर्ति आए दिन बंद रहती है। इससे समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता रामस्वस्व वर्मा ने बताया कि गर्मी में लोड बढ़ने से बिजली के उपकरण जल जाते हैं। जिनको सही कर बिजली की आपूर्ति चालू कर दी जाती है।
