Spread the love


महिला ने मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र एसपी को देकर की कार्रवाई की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। धर्म परिवर्तन कर नाबालिग पर शादी करने का दबाब बनाने व किसी और से शादी करने पर उसे शादी के दौरान ही गोली मारने का एक महिला ने एक युवक पर व उसके परिजनों पर आरोप लगाया है। इस मामले में महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।।

बृहस्पतिवार को थाना पाली अंतर्गत एक गांव निवासी एक परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। यहां महिला ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक प्रार्थना पत्र एसपी को दिया। जिसमें महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग ननद को गांव का ही एक युवक परेशान करता है और धर्म परिवर्तन करके शादी करने का दबाब बना रहा है। आरोपी युवक कई बार उसकी ननद से छेड़छाड़ कर चुका है। छह माह पूर्व आरोपी उसकी ननद का अपहरण कर लिया। थाने पर शिकायत करने पर आरोपी के माता-पिता उसकी ननद को थाना पाली पुत्र के पास छोड़ गए थे और कार्रवाई न करने का दबाब बनाया था।

बीते 11 जून की शाम को वह अपनी ननद के साथ बाजार सामान लेने गई थी। बीच बाजार में आरोपी ने ननद से छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपी युवक के माता-पिता ने आकर ननद को धर्म परिवर्तन करके पुत्र से शादी करने का दबाब बनाया। ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोपी युवक ने ननद को धमकी दी कि धर्म परिवर्तन करके उससे शादी नहीं की तो जिससे भी उसकी शादी होगी उसे शादी के दौरान ही गोली मार देने और ननद का अपहरण कर जबरन शादी कर लेने की बात कही। पत्र में महिला ने गांव के ही दो युवकों पर ननद का अपहरण कराने का षडयंत्र रचने की बात कही। साथ ही आरोपी उसके परिवार को फोन पर लगातार ननद का धर्म परिवर्तन कराने की धमकी दे रहे हैं। पत्र में महिला ने कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस पर कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराने का आरोप

एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में महिला ने थाना पाली पुलिस पर भी आरोप लगाए है। उसने बताया कि जब वह लोग शिकायत करने के लिए थाना गए तो यहां पुलिस ने ननद से कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए और कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इस मामले में पूर्व में मुकदमा दर्ज है। महिला ने प्रार्थना पत्र में जो भी आरोप लगाए हैं वह गलत हैं। – अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *