Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

Updated Thu, 15 Jun 2023 11:10 PM IST

ग्राम बंगरिया के पास हाईवे पर हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। बाइक पर सवार एक महिला असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला अपने घायल दामाद का कुशलक्षेम पूछकर बेटे के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रही थी।

थाना पाली अंतर्गत ग्राम बरौदिया राइन निवासी जयबाई (50) बुधवार को अपने बेटे राजकुमार के साथ बाइक पर सवार होकर बेटी किसना के पति जो कि चोट लगने से घायल हो गए थे, उन्हें देखने के लिए गई थी। देर शाम वह वापस लौट रही थी। अभी उनकी बाइक हाईवे पर ग्राम बंगरिया के पास ही पहुंची थी कि बाइक पर पीछे बैठी जयबाई अंसतुलित होकर सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को कस्बा बिरधा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के तीन पुत्र व एक पुत्री है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *