Spread the love


अमर उजाला ब्यूरो झांसी। प्रेमनगर के पुलिया नंबर नौ के एमएच राजपूत स्कूल के पास बृहस्पतिवार दोपहर स्कूटी हटाने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने कुल्हाड़ी मारकर रेलकर्मी समेत दो को गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायलों को पहले मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालात नाजुक होने पर दोनों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिया नंबर नौ निवासी कल्याण यादव घर के पास से कार से निकल रहे थे। रेलवे मेें काम करने वाले मनीष चौधरी की स्कूटी रास्ते में खड़ी थी। कल्याण ने मुकेश से उसे हटाने को कहा लेकिन, दोनों में इस बात पर विवाद होने लगा। विवाद सुनकर कल्याण का पुत्र कान्हा भी आ गया। कान्हा ने मारपीट शुरू कर दी। कान्हा के हाथ वहां रखी कुल्हाड़ी आ गई। उसने कुल्हाड़ी चलाई लेकिन, मुकेश के हट जाने से कुल्हाड़ी उसके पिता कल्याण की पीठ पर जा लगी। इससे वह गंभीर रुप से घायल होकर गिर पड़ा। गुस्से में कान्हा ने दूसरा वार मनीष के सिर पर किया। इसमें मनीष गंभीर रुप से घायल हो गया। दोनों खून से लथपथ हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर आनंद सिंह के मुताबिक आरोपी कान्हा समेत आशुतोष यादव, कल्याण एवं महेंद्र चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *