Spread the love


Heat Stroke in UP Deaths in ballia district hospital  CMS suspended

यूपी के बलिया में हीट स्ट्रोक का कहर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी और लू के कहर के बीच बलिया के जिला अस्पताल में मौतों का सिलसिला जारी है। पिछले 24 में हीट स्ट्रोक से 31 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में 50 वर्ष से अधिक उम्र वालों की संख्या ज्यादा है। मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। शनिवार को जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. दिवाकर सिंह को हटा दिया गया। लखनऊ की एक टीम बलिया के लिए रवाना हो गई है।

मौसम की मार से पूरे जिले में कोहराम मचा है। प्रचंड गर्मी और लू के बीच बलिया जिला अस्पताल के आंकड़े भयावह हैं। आकंड़ों के मुताबिक, बीते सात दिन में ही हीट स्ट्रोक से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इन मौतों ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। बलिया जिले में पिछले तीन-चार दिन से 43-44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तापमान चल रहा है।

अस्पताल प्रशासन में मची खलबली 

डायरिया और लू के मरीजों से सरकारी व निजी अस्पताल के बेड फुल हो गए हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले अधिकतर मरीजों की मौत हो जा रही है। शुक्रवार सुबह से खबर लिखे जाने तक 31 मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले बीते गुरुवार को मौतों का आंकड़ा भी 31 तक पहुंचा था। 

ये भी पढ़ें: मोक्ष नगरी काशी में शवदाह के लिए चिताओं की कतार, प्रचंड गर्मी और लू अब जान पर भारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *