Spread the love


कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई थी टैक्सी

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। सवारियों से भरी टैक्सी पलटने से उसमें सवार 12 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शनिवार को कोतवाली अंतर्गत ग्राम मिर्चवारा में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर करीब 12 लोग टैक्सी मेें सवार होकर ललितपुर लौट रहे थे। अभी टैक्सी ग्राम मसौरा बैरियर के पास हाइवे पर पहुंची थी कि सड़क पर एक कुत्ता आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में टैक्सी अनियंत्रित हो कर सड़क पर पलट गई।

जिसमें उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और टैक्सी में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार किया गया। जबकि गंभीर घायलों को भर्ती कर लिया गया।

टैक्सी पलटने में यह हुए घायल

टैक्सी पलटने से उसमें सवार मुस्कान कुशवाहा निवासी नई बस्ती, गीता, विवेक साहू, वैष्णवी (9), राधा (11), साधना (26), परी (3) घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *