महरौनी के खजुरिया गांव के पास हुई घटना
चचेरा भाई गंभीर, झांसी रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अनियंत्रित होकर एक बाइक नहर में गिर गई, जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठा चचेरा भाई गंभीर घायल हो गया। जिसे चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने काइक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम गुढा खिरिया निवासी सौरभ (22) पुत्र प्रेम शुक्रवार को अपने चचेरे भाई सचिन (18) के साथ बाइक से ललितपुर आया था। देर शाम को ललितपुर से खजुरिया गांव जा रहे थे। अभी दोनों बाइक से खजुरिया के पास पहुंचे थे कि यहां से निकली नहर के रास्ते पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सौरभ के शरीर का परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि सचिन की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने सौरभ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
