Spread the love


बांदा। विकास भवन कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष व खिन्नी नाका निवासी अमर दत्त शर्मा के पौत्र अविरल ने जेईई एडवांस में 5842 रैंक हासिल की है।

अविरल ने कक्षा-आठ तक की पढ़ाई सेंटमैरी स्कूल से की। नौंवी से वह कोटा चला गया। इंटरमीडिएट में उसने 91 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। अविरल का मां सरोज शर्मा, बड़ी मां ममता शर्मा और अंजू शर्मा ने चार वर्षों तक कोटा में रहकर मार्गदर्शन दिया। हालांकि अविरल ने इस सफलता के लिए ताऊ अविष्कार और चाचा चमत्कार को श्रेय दिया है। बताया कि बड़े भाई अभिनव पीएचयू से आईआईटी कर गुडग़ांव की एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर है। अविरल की इस उपलब्धि पर सीडीओ के स्टोनो अनूप रावत, डॉ. शरद चतुर्वेदी, विजय ओमर, अशोक त्रिपाठी जीतू, आदर्श त्रिपाठी, किशोर बाजपेयी, स्वतंत्र राव, लक्ष्मीकांत बाजपेयी आदि ने खुशी जाहिर की है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *