Spread the love


चित्रकूट। उल्टी दस्त से राजगीर की मौत हो गई। इसके अलावा बुखार से पीड़ित महिला ने भी दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में मातम छाया है।

मुख्यालय के भैरो पागा मोहल्ले के राजगीर सुरेश कुमार (28) के परिजनों ने बताया कि अचानक रात्रि में दस्त व उल्टी होने पर परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के एक पुत्र, एक पुत्री, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने बताया कि बहू गर्भवती है।

उधर, कोतवाली कर्वी क्षेत्र के चकजाफर गांव की हीरामनिया (55) पत्नी बलबीर सिंह की अचानक रात में तबियत खराब होने पर पुत्र राजवेन्द्र जिला अस्पताल लेकर आया। डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में शोक छाया है। मृतका के पति ने बताया कि उसे दो दिन से बुखार की शिकायत थी। दोनों मामले में परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *