बांदा। भीषण गर्मी में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में रविवार को डायरिया और बुखार के 12 मरीज भर्ती किए गए।
जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में शनिवार को राजपूत नगर की शहनाह (40), जरैली कोठी के गंगादीन (60), सुनैत का पुरवा निवासी छोटू (12), अलीगंज निवासी लल्लू (58), खप्टिहाकलां निवासी कृष्णा (12), मढि़यानाका निवासी संजय (40), छतरपुर निवासी हर्ष (3) भर्ती कराए गए। इसके अलावा लामा गांव निवासी कोमल (10), अजुर्नाह निवासी सरोज (22), पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र (23), अलीगंज निवासी प्रियंका (25) को भी भर्ती कराया गया।
ट्राॅमा सेंटर में बेड फुल होने पर सभी मरीजों को बेंच पर लिटाकर इलाज किया गया। सीएमएस डॉ. एसएन मिश्रा ने बताया कि मरीज का इलाज करना प्राथमिकता है। बेड फुुल होने से उनके बोतल व इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं।
