Spread the love


– 250-250 एकड़ की रक्सा, बूढ़ा व अन्य आवासीय परियोजना के लिए लाइसेंस जारी, लेआउट पास

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। ग्लोबल इंवेस्टर समिट में आए झांसी विकास प्राधिकरण के करीब 3600 करोड़ के प्रस्ताव में से 1900 करोड़ की परियोजनाओं के लिए लाइसेंस जारी अथवा लेआउट पास हो गया है। 250-250 एकड़ की आवासीय परियोजनाएं रक्सा और बूढ़ा में जल्द शुरू होंगी। यहां करीब छह महीने में भूखंडों की बिक्री भी शुरू हो जाएगी।

झांसी के रक्सा में 250 एकड़ में रियल एस्टेट कंपनी को एकीकृत टाउनशिप विकसित करने के लिए लाइसेंस जारी कर दिया गया है। कंपनी यहां पर तमाम सुविधाओं से लैस एक छोटा शहर बसाएगी। यहां पर आवासीय भवन, शॉपिंग मॉल, शैक्षिक संस्थान, हॉस्पिटल, जिम, मैदान आदि होंगे। इसके अलावा बूढ़ा में भी जानी मानी कंपनी 250 एकड़ में आवासीय परियोजना जल्द शुरू करेगी। बताया गया कि इसका लेआउट पास हो गया है। बताया गया कि यहां पर करीब छह महीने में लोगों को भूखंड उपलब्ध कराए जाने लगेंगे। यहां पर भी लोगों को तमाम सुविधाएं मिलेंगी। ये दोनों परियोजनाएं करीब 900-900 करोड़ की हैं। वहीं, 25 से 50 करोड़ की अन्य आवासीय परियोजनाओं के लिए भी लेआउट पास हो गया है।

ग्लोबल इंवेस्टर समिट में करीब 3600 करोड़ के प्रस्ताव आए। इसमें 1900 करोड़ की परियोजनाओं के लिए लाइसेंस जारी और ले आउट पास हो गए हैं। अन्य प्रस्तावों पर तेजी से काम चल रहा है। – दिनेश, सचिव, झांसी विकास प्राधिकरण।

…………………………..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *