Spread the love


Rahul Gandhi celebrates 53rd birthday Congressmen cut 53 kg cake

राहुल गांधी
– फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

अलीगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी एवं फ्रंटल विभाग प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को जीटी रोड स्थित सम्राट लॉज में राहुल गांधी के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह जादौन, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अजय शर्मा व अनवर अकील ने की।

53 किलो का केक काटा

मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित, विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम, सचिव इंचार्ज कौशलेंद्र यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने देश की जनता का दिल जीत लिया है। जिस तरह से कर्नाटक में मोहब्बत की दुकान सजी है उसी तरह से पांच विधानसभाओं में होने वाले चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। 

इस दौरान कार्यालय अधीक्षक दलित नेता पुरुषोत्तम सिंह से 53 किलो का केक कटवाया। इस दौरान पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री स्वराज जीवन ने महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी के निष्कासन को वापस लेने की मांग की। प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने सदन की मांग पर सलाउद्दीन बसी का निष्कासन वापस लिया। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी 15 दिन के भीतर नई कमेटियों का गठन करें।

इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपेश पाठक, एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश मसीह, गौरांग देव चौहान, नितिन चौहान, प्रतिमा सिंह, गिरवर शर्मा, रमेश शर्मा, मधुकर शर्मा, हाजी इलियास, परवेज अहमद, रामवीर सिंह बच्चन, उपेंद्र चौहान, आनंदपाल सिंह, वीर सिंह बंजारा, महिला अध्यक्ष जरीना आगा, राजेश राज जीवन, धर्मेंद्र लोधी, लक्ष्मी नारायण, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *