Spread the love


बांदा। शहर के लोधेश्वर नगर में रविवार की रात आरडब्लूई रेसलिंग का आयोजन हुआ। इसमें बिजनौर और कश्मीर के रेसलर विजेता बने। रोमांचक मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। दर्शकों ने जमकर तालियां बजाते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। शहर के लोधेश्वर नगर में ओपन मैच का आयोजन हुआ। पहला मैच बिजनौर के रेसलर जैककैच और गोरखपुर के रेसलर सुल्तान के बीच हुआ। रोमांचक मैच में दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर जबरदस्त पंच लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। सुल्तान को हराकर जैककैच विजेता बने।

दूसरा मैच हंपी के रेसलर नल व कश्मीर के रेसलर सैम रुऊफ के बीच हुआ। इसमें रऊफ ने जीत दर्ज की। तीसरा ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ। इसमें तीन रेसलर आपस में भिड़ते हैं। इसमें नेपाल के रेसलर एसवाईएक्स और जौनपुर के बिग लायन रोवर और छत्तीसगढ़ के नील में भिड़ंत हुई।

यह मैच करीब 20 मिनट तक चला। इसमें नकाबपोश रेसलर कपाला ने अचानक हमला कर दिया। इस कारण रेफरी ने मैच डिस्क्वालीफाई कर दिया। शो में मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासु समेत बड़ी संख्या में दर्शक रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *