Spread the love


ललितपुर। जनपद में कार्यरत नोटरी अधिवक्ता की नियुक्ति एवं नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल http://upnoms.up.gov.in पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

जनपद मुख्यालय व तहसीलों में नव सृजित नोटरी अधिवक्ताओं के 23 पद हैं। आवेदन के लिए जरूरी है कि आवेदक ने न्यूनतम 10 वर्षो तक विधि व्यवसाय किया हो, अनुसूचित जातियों, जन जातियों, पिछड़े वर्ग से संबंधित आवेदक ने सात वर्षों तक विधि व्यवसाय किया हो। महिला आवेदक, दिव्यांग आवेदक ने न्यूनतम सात वर्ष जरूरी हैं।

आवेदक केंद्रीय सरकार के अधीन भारतीय विधिक सेवा का सदस्य रहा हो या आवेदक न्यूनतम 10 वर्षों तक न्यायिक सेवा का सदस्य रहा हो या अधिवक्ता के रूप में नामांकन के पश्चात विधि की विशेष जानकारी रखने वाले केंद्रीय सरकार या राज्य सरकार के अधीन पद धारित किया हो। नोटरी के रूप में नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र 21 जून को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन स्वीकार होंगे। ब्यूरो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *