Spread the love


मोहल्ले वाले बोले-पहले भी दिया था प्रार्थनापत्र, नहीं हुई सुनवाई

आजादपुरा के निवासी सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे के खिलाफ

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। मोहल्ला आजादपुरा के निवासियों ने सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इसके पहले शिकायती पत्र देकर जिला व नगर पालिका प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग कर चुके थे, लेकिन अवैध कब्जा न हटने पर धरने पर बैठ गए।

आजादपुरा मोहल्ले में सरकारी भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। जिससे मोहल्ले वासियों को आवागमन में खासी परेशानी हो रही है। पहले तो अस्थाई कब्जा था, लेकिन पालिका व जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न करने से कब्जा करने वालों का मनोबल बढ़ गया। लोगों का आरोप है कि अब वह उस भूमि पर कमरा बनाकर स्थाई कब्जे का प्रयास कर रहे हैं।

धरना प्रदर्शन के दौरान मोहल्लेवासियों ने चार प्रमुख मांगें जिला प्रशासन के सामने रखीं, इनमें अवैध कब्जा हटवाने, आम रास्ते को पक्का करने, साथ ही अवैध कब्जे में सहयोग करने वाले नगर पालिका के नजूल लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। धरना-प्रदर्शन के दौरान श्रीकृष्ण पटैरिया, विपिन निरंजन, विनय, आलोक चर्तुवेदी, अखिलेश गोस्वामी, आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *