Spread the love


उरई (जालौन)। डबल इंजन की सरकार ने बुंदेलखंड को विकास की राह में सबसे आगे खड़ा कर दिया है। सपा, बसपा व कांग्रेस ने बुंदेलखंड को बर्बाद किया था और भाजपा ने उसका विकास किया। गुंडे, माफिया पर सरकार ने नकेल कसी है। भाजपा है इसलिए खुशहाली है। यह बात डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा के दौरान कही।

केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को टाउनहाल में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 2024 में भी लोकसभा चुनाव जिताकर एक बार फिर मोदी की ताकत को बढ़ाना है। विरोधी दल चाहें एक हो जाए। लेकिन हमें भाजपा को जिताना है। अबकी बार सभी सीटें भाजपा की झोली में डालने का काम करिए। आपने बुंदेलखंड में सदैव कमल खिलाया और हम लोगों ने भी बुंदेलखंड को कमल की तरह खिलाया।

इस बार 350 से अधिक सीटें जिताकर विश्व में सबसे अधिक बहुमत वाला प्रधानमंत्री बनाना है। आपका वोट भाजपा के लिए कर्ज होता है और भाजपा उस कर्ज को विकास करके चुकता करती है। आज अखिलेश कह रहे हैं पीडीए की दम पर एनडीए को हराएंगे। इसे परिवारवाद, डी से दंगा कराना और ए से ऐसे अराजकतत्व को एकत्र कराकर दंगा कराना है। गुंडों की पार्टी समाजवादी पार्टी और गरीबों की पार्टी भाजपा पार्टी। अभी तो यह झांकी है आगे बहुत पिक्चर बाकी है। सपा बसपा और कांग्रेस वाले 2014 के पहले किसी मंदिर में नहीं जाते थे। राम भक्तों पर गोली चलाने का काम सपा ने किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि प्रदेश का चौमुखी विकास किया जा रहा है। कालपी में जाम लगता था उस विकराल समस्या से निजात दिलाने का काम करते हुए इतिहास रचने का कार्य भाजपा सरकार ने किया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों को उपमुख्यमंत्री ने चाबियां व समूह की सखी को चेक व प्रमाणपत्र प्रदान किया।

इस दौरान प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति,जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी,एमएलसी रमा निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा,माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, विधायक गरौठा जवाहर राजपूत, जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *