Spread the love


विश्व योग दिवस पर बुधवार को हर घर आंगन योग थीम पर योग कर निरोग रहने का संदेश दिया जा रहा है। आज काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर से लेकर गंगा घाटों, स्कूलों, पार्कों, स्वास्थ्य केंद्रों पर योगासन कर 1.21 लोग स्वस्थ रहने का संकल्प दोहराएंगे।



सुबह छह बजे से आठ बजे तक अलग अलग स्थानों तक योग के कार्यक्रम हुए। मुख्य आयोजन विश्वनाथ धाम में हुआ। यहां मुख्य अतिथि आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु की अगुवाई में सभी विधायक व अधिकारियों ने योग किया।



नगर के 100 पार्कों में एकसाथ योग कराएगा नगर निगम

नगर निगम की ओर से शहर के 100 पार्कों में एक साथ योग कराने की तैयारी मंगलवार से ही की गई थी। 


इसके लिए सभी जोनल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उद्यान अधीक्षक केएस पांडेय के अनुसार सभी पार्कों में साफ सफाई कराई गई। 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *