Spread the love


शहर में निकली शोभायात्रा का हुआ भव्य स्वागत, भक्तों में रथ खींचने की रही होड़

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। शहर में मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान राम दरबार, भक्त हनुमानजी एवं श्रीकृष्ण के समक्ष गोपियों का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।

देर शाम घंटाघर के पास स्थित श्रीजगदीश मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। मंदिर में विराजमान भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की मूर्तियों को पूजा के उपरांत रथ पर लाया गया। मूर्तियों को अलग-अलग रथ में विराजमान किया गया। इसके बाद शोभायात्रा श्रद्धाभाव से आगे बढ़ी। यात्रा पुराने सदरकांटा, तलैयापुरा, महावीरपुरा, चौबयाना, नदीपुरा, आजादचौक, सावरकरचौक, घंटाघर के पास से होकर श्री जगदीश मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे भक्तगण धर्मध्वजा लेकर चल रहे थे। उनके पीछे ऊंट व घोड़ा चल रहे थे।

उनके पीछे श्री रामराजा व्यायामशाला का अखाड़ा चल रहा था। शोभायात्रा में महाकाल का बैंड, उज्जैन की तोप, डीजे, राम दरबार, हनुमत भजन, ढपला, रमतूला, प्रभातफेरी, दुलदुल घोड़ी, रासलीला के कलाकार, राधाकृष्णा नृत्य, गोपाल छबीला पार्टी, भगवान राधाकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

शोभायात्रा में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं बहन सुभद्रा का रथ खींचने के लिए भक्तों में होड़ मची रही। मान्यता है कि भगवान के रथ की रस्सी खींचने से पुण्य लाभ मिलता है। शहर के विभिन्न समितियों, समाजसेवी एवं संस्थाओं ने स्वागत के लिए स्टॉल सजाकर प्रसाद वितरण किया।

ये रहे मौजूद :

इस दौरान श्रीजगन्नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष सुधांशु शेखर हुंडैत, श्याम हुण्डैत, विभाकांत हुण्डैत, रथ यात्रा समिति के संरक्षक प्रताप नारायण दीक्षित, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, चंद्रशेखर पंथ, मुन्नालाल जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, ऊषा जायसवाल, जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार बबेले, प्रदीप चौबे, बीके सरदार, रामेश्वर सड़ैया, व्यापारी नेता नरेंद्र कडंकी,विलाश पटैरिया, बब्बू राजा, हरीराम निरंजन, धर्मेंद्र रावत, निखिल तिवारी, सभासद गिरीश पाठक सोनू, चंद्रशेखर राठौर, डॉ. दीपक चौबे, उदित रावत, बृजेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *