Spread the love


Fear of death of 20 people due to heat in Gorakhpur Basti division

गर्मी के बीच में बिजली ने भी साथ छोड़ दिया है।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर, महराजगंज और बस्ती जिलों के कई इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश के बावजूद गोरखपुर और बस्ती मंडल में मंगलवार को गर्मी का सितम बना रहा। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन उल्टी-दस्त, पेट दर्द और तेज बुखार के मरीजों की संख्या में कमी नहीं आई।

दोनों मंडलों में पिछले 24 घंटे में 20 लोगों की मौत हुई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि सभी की गर्मी की वजह से जान गई है। उधर, दोनों मंडलों में उल्टी-दस्त और बुखार के 403 मरीज अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर में पिछले 24 घंटे में सात लोगों की गर्मी से मौत की आशंका जताई जा रही है। जिले में उल्टी-दस्त और तेज बुखार के 25 मरीज अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। देवरिया में नौ लोगों की गर्मी से मौत का अंदेशा है।

इसे भी पढ़ें: किसान खेत में तो कोई राह चलते गिरा और उठा नहीं, 12 घंटे में 38 मरीज भर्ती

जिले में उल्टी-दस्त के 20 मरीज भर्ती किए गए हैं। महराजगंज में गर्मी की वजह से एक व्यक्ति की मौत का अंदेशा है। यहां 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुशीनगर में किसी की मौत नहीं हुई। उल्टी-दस्त और तेज बुखार के 110 मरीज भर्ती किए गए हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *