
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
हैलो! मैं जेलर बोल रहा हूं, जेल में बंद आपका भाई जेल में गिरकर घायल हो गया है, इलाज के लिए रुपये खाते में जमा कराओ… यह ऑनलाइन ठगी करने वालों ने नया तरीका इजाद किया है। अब ऐसे लोग फोन पर उन परिवार से संपर्क करते हैं जिनके एकाध सदस्य जेल में बंद हैं। खुद को जेलर बताकर ठग बंदी की तबीयत खराब होने के कारण इलाज के लिए खाते में रुपये जमा कराने के लिए कहते हैं। जिले में पांच ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस व जेल अधिकारी ऐसे ठगों की तलाश में जुटी है।
बुधवार को मऊ थाना क्षेत्र के खंडेहा निवासी रवि कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिये पत्र में बताया कि उसका भाई रोहित एक मामले में जेल में बंद है। सोमवार को उनके नंबर पर फोन आया कि जेलर सुनील सैनी बोल रहे हैं। उनका भाई रोहित जेल में गिरकर घायल हो गया है।
