Spread the love


परिजन बोले- आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कर ली आत्महत्या

थाना सौजना के ग्राम भदौरा में हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

सौजना (ललितपुर)। लापता युवक का शव बुधवार को खेत के पास बने कुएं में पड़ा मिला।

थाना सौजना अंतर्गत ग्राम भदौरा निवासी राजेश कुमार (28) का शव खेत के पास बने कुएं में पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे राजेश घर से लापता हो गया था। जिसकी काफी खोजबीन की गई थी। लेकिन, वह नहीं मिला। बुधवार की सुबह जब गांव के कुछ लोग खेत की ओर गए तो यहां पर कुएं में राजेश का शव पानी में पड़ा दिखाई दिया।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि राजेश की आर्थिक स्थिति खराब थी। जिस कारण वह परेशान रहता था। इसी कारण से उसने आत्महत्या कर ली। मृतक के दो बच्चे हैं। थाना सौजना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार दुबे ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *