Spread the love


चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। डीएम ने कहा कि जो समस्याएं विभागों की प्राप्त हुई उनके निस्तारण के संबंध में अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि चकबंदी, विद्युत, वन आदि जिन विभागों की समस्याएं किसानोंं ने बताया है उसका समय से निस्तारण कराएं।

उप निदेशक कृषि से कहा कि किसानों के खेतों में तार फेंसिंग कराएं जाने का प्रस्ताव बनाकर मंडलीय खरीफ गोष्ठी में प्रस्तुत करें। अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिए की ट्यूब वेल कनेक्शन पर जो विद्युत लोड अधिक आता है और मीटर रीडिंग अधिक आती है इस पर टीम भेजकर जांच कराएं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जो पात्र लाभार्थी हैं उसमें ई केवाईसी अवश्य कराएं। जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने बताया कि खरीफ के पर्याप्त मात्रा में बीज सभी कृषि केंद्रों में उपलब्ध है। उर्वरक की पर्याप्त मात्रा जनपद में उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।बैठक में सीडीओ अमृतपाल कौर व भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्षराम सिंह पटेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।्र



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *