Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

Updated Thu, 22 Jun 2023 12:20 AM IST

ललितपुर। मकान की छत पर खेल रही एक किशोरी हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गई। घटना में उसकी मौत हो गई।

कोतवाली के अंतर्गत ग्राम कालापहाड़ निवासी शिखा (16) मंगलवार की रात अपनी सहेलियों के साथ मकान की छत पर खेल रही थीं। इसी दौरान शिखा का हाथ उसके मकान की छत के पास से होकर निकली हाईटेंशन लाइन के तार के संपर्क में आ गया। जिससे करंट लगने से वह झुलसकर गिर गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने बताया कि उसके पड़ोस में दस्टौन का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें घर के सभी लोग गए हुए थे। इस दौरान शिखा अपनी सहेलियों के साथ छत पर खेलने चली गई। तभी वह करंट की चपेट में आ गई। मृतका पांच बहन व एक भाई में सबसे बड़ी थी। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *