चित्रकूट। चित्रकूट बाल विद्यालय के पूर्व छात्रों की मौजूदगी में योग दिवस आयोजित किया गया। सुंदर घाट रेलवे पुल श्रीराम जानकी मंदिर में विधिविधान से गोलोकवासी बद्री प्रसाद त्रिपाठी की मूर्ति स्थापित की गई। शोभायात्रा भी निकाली गई। महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराया गया।
न्यूरो सर्जन डॉ. स्वामी रामेश्वरानंद महाराज, संत मदन गोपालदास सहित सैकड़ों संतों और विद्यालय के शिष्यों के साथ शोभायात्रा आश्रम से शंकर बाजार, धनुष चौराहा, पटेल चौक होते हुए बाल विद्यालय होते हुए सुंदर घाट पहुंची। विधिविधान पूजा पाठ कर स्व. बद्री नारायण त्रिपाठी की मूर्ति स्थापित गई। इस दौरान डॉ. गोविंद नारायण त्रिपाठी व शिष्य मंडल ने सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र अनुष्ठान पूर्ण होने पर आहुति भी दी गई। राजश्री चौधरी, जैक्सन उर्फ जय किशन, प्रदीप जडेजा, तेजा रामजी, ममता, सत्यम, राजवीर सिंह, बृजपाल सिंह, धीरेंद्र ब्रम्हचारी, डॉ. हेमलता शर्मा, समीर द्विवेदी, मलय द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, अभिमन्यु सिंह, फराज अख्तर खान, दिनेश मिश्रा, संदीप रिछारिया व पुष्पराज कश्यप आदि मौजूद रहे। वहीं देर शाम को भावंजलि समारोह कवि सम्मेलन का आयोजित किया गया।
