Spread the love


ललितपुर। एनडीआरएफ 8वीं वाहिनी गाजियाबाद और डीडीएमए के तत्वावधान में नगर के बाजार में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर घटना-दुर्घटना के समय बचाव की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता एवं स्टाफ को आपदाओं के समय बचाव के बारे में बताया गया। इसके साथ ही हार्ट अटैक के समय मरीज को सीपीआर कैसे दें, इसके बारे में इंडिया रेड टीम ने जानकारी दी।

वहीं, आपदा विशेषज्ञ आरती सिंह ने बताया कि लू से किस तरीके से बच सकते हैं और छोटी-छोटी सावधानियों से सभी को किस तरीके से बचा सकते हैं। इस बैठक में एनडीआरएफ टीम लीडर इंस्पेक्टर ओम नरेश, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *