Spread the love


बांदा। निजी आईटीआई में दाखिले नौ जून से शुरू हो गए हैं। प्रवेश की अंतिम तारीख तीन जुलाई है। इसमें शैक्षणिक योग्यता के अनुसार अलग-अलग ट्रेड के लिए प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए हाईस्कूल और आठवीं पास छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन निजी कॉलेजों में कुल 1128 सीटों के लिए दाखिले लिये जाएंगे।

जिले में नौ निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इन संस्थानों की निर्धारित सीटों के दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया नौ जून से शुरू हो चुकी है। निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में केसीएनआईटी बांदा में 240, आदर्श आईटीआई पुलिस लाइन में 100, एमएसडी कॉलेज देहात कोतवाली में 60, विश्वनाथ आईटीआई जसपुरा में 192, भागवत प्रसाद सिंगरौर बबेरू में 80, छेदीलाल सिंगरौर आईटीआई जसईपुर में 40, वीएसएसएमडी आईटीआई बदौसा में 120, ओम आईटीआई मझीवा में 100, कामता नाथ आईटीआई बरेठी में 196 सीटें निर्धारित हैं।

यहां फिटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, वेल्डर, कारपेंटर, सीट मेटल, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, इलेक्ट्रानिक मैकेनिक, पेंटर जनरल, फैशन डिजाइन टेक्नोलोजी, स्वींग, कोस्मेटोलोजी, स्टेनो, ड्राफ्टमैन सिविल, कंप्यूटर आदि ट्रेडों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राजकीय आईटीआई के प्रिंसिपल आरके मौर्या ने बताया कि राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के दाखिले शुरू हो गए हैं। हाईस्कूल और आठवीं पास छात्र ट्रेडों के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *